Lakhimpur Kheri : जामुन बीनने गए बच्चों को पेड़ से बांधकर पीटा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र की मूडा निजाम चौकी के गेहुंआ गांव में कुछ लोगों ने गुंडई दिखाते हुए खेत पर जामुन बीन रहे दो किशोरों को जमकर पीटा और फिर उन्हें बेल्ट से बांध दिया।
बच्चे कई घंटे तक पेड़ से बंधे हुए रोते बिलखते दबंग से छोड़ने का अनुनय विनय करते रहे, लेकिन वह नहीं पसीजा। जानकारी मिलने पर बच्चों की मां उन्हें देखने मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने उसे भी भगा दिया। महिलाओं ने बच्चों को छुड़ाने के लिए 100 नंबर डायल किया, जिसके बाद पहुंची पुलिस के जरिए बच्चों को छुड़ाया जा सका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !