Lakhimpur Kheri : घर के बाहर गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
निघासन। गांव बंगलहा राज में नल के पानी के लिए बने गड्ढे में डेढ़ साल का मासूम गिर गया। गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई।

बंगलहा राज निवासी आशाराम ने बताया कि उसके घर के बाहर नल लगा है। नल के पानी की निकासी के लिए गड्ढा खोदा गया था। सोमवार करीब शाम चार बजे उसका डेढ़ वर्षीय बेटा रितेश खेलते हुए घर के बाहर निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। पड़ोस में जाकर देखा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच आशाराम की पत्नी गुड़िया उसे ढूंढते हुए नल के पास पहुंची। गड्ढे में रितेश के कपड़े दिखाई पड़े। उसने उन कपड़ों को बाहर खींचा तब उसका शव निकला। आशाराम ने बताया कि उसका पहला बच्चा भी बीमारी के चलते मर चुका है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !