अवध-असम एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोका गया
बरेली। संडीला स्टेशन पर इंटरलॉकिंग होने से अप और डाउन लाइन पर शनिवार को पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इससे अवध असम एक्सप्रेस समेत कई मालगाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने संडीला स्टेशन पर सुबह 10:45 से शाम 16:05 बजे तक अप और डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया था। ट्रेनें कम होने से संचालन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे जंक्शन से गुजरने वाली लालगढ़-डिबूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोका गया। इसके अलावा शाहजहांपुर, रोजा, बिलपुर, मीरानपुर कटरा स्टेशनों पर भी ट्रेनें रोकी गईं। अप लाइन पर कई मालगाड़ियां रोकी गईं। संवाद