Lakhimpur Kheri :जिला अस्पताल में पेड़ पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
डॉक्टर पर लगाया चांटे मारने का आरोप, इमरजेंसी ड्यूटी का स्टाफ हुआ नदारद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में शनिवार की शाम एक युवक इमरजेंसी से भागकर परिसर में लगे अशोक के पेड़ पर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारकर उसके बहनोई के सुपुर्द कर दिया। पेड़ पर चढ़ने के बाबत युवक का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे चांटे मारे थे। इसलिए गुस्से में आकर पेड़ चढ़ गया।
फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव तेतारपुर निवासी अनुराग तिवारी पुत्र रूपराम तिवारी शहर के नौरंगाबाद मोहल्ले में किराये पर रहता है। शनिवार शाम डायल-100 पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। बताते हैं कि युवक ने कोई नशीला पदार्थ खा लिया था। इस पर इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने उसका इलाज शुरू कर दिया। युवक का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे थप्पड मारे, जिससे वह इमरजेंसी से भाग कर परिसर में लगे अशोक के पेड़ पर चढ़ गया। इससे अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी ओपीडी में मौजूद स्टाफ मौके से गायब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। युवक का कहना है कि डॉक्टर ने उसे मारा है, जिसका उसे इंसाफ चाहिए। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को उसके बहनोई के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस एक युवक को नशे ही हालात में लाई थी। सूचना मिली थी कि इलाज के दौरान वह भागकर पेड़ पर चढ़ गया। हमारे पहुंचने से पहले ही पुलिस उसे पेड़ से उतार चुकी थी। पुलिस ने युवक को उसके बहनोई के सुपुर्द कर दिया है।
डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्प्ताल

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !