धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के चिकनाजती गांव में एक तिलक समारोह में आयोजित डांस पार्टी और हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने डांस पार्टी में लगे डीजे के संयोजक को गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया है।
बीते मंगलवार की रात चिकनाजती गांव में ओमप्रकाश के लड़के विपिन वर्मा के तिलक समारोह में आयोजित डांस पार्टी में हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों सहित कई अज्ञात पर कोविड का उल्लंघन व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने दो आरोपी पिता-पुत्र को बृहस्पतिवार को जेल भेजा था। शुक्रवार को दिन के करीब 12 बजे गुदरिया चौराहे से तीसरे आरोपी व डीजे संयोजक हृदेस मोहन खरे पुत्र कामता प्रसाद निवासी संतोष नगर कालोनी द्वारिका पूरी कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। संवाद
Lakhimpur Kheri : डांस पार्टी के वायरल वीडियो में तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार
June 04, 2021