Lakhimpur Kheri : पिता का निभाया फर्ज, बच्चों को पढ़ाया और काबिल बनाया

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
ओम नारायण मिश्रा - फोटो : LAKHIMPUR

गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला मन्नु गंज कोठी भट्ठा निवासी 62 वर्षीय ओम नारायण मिश्र ने बताया कि 1970 में पढ़ाई के लिए ब्लॉक बांकेगंज के गांव भीममापुर से गोला आ गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद गरीब परिवार से होने के कारण वह गोला में ही बस गए। जीविका के लिए 1984 में टिन शेड डालकर किराये की जगह में स्कूल खोला और ट्यूशन पढ़ाने लगे। उनका कहना है कि उन्होंने कभी परिस्थितियों से हार नहीं मानी। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं उन्होंने बच्चों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाया आज उनका बड़ा बेटा सौरभ मिश्रा शिक्षक है। मंजला बेटा गौरव मिश्रा इनकम टैक्स विभाग में जेटीओ के पद पर केरल में कालीकट स्थान पर तैनात है। वही छोटा बेटा वैभव कुमार मिश्रा बरेली स्थित पंजाब सिंध बैंक में राजभाषा अधिकारी के पद पर है। मुसीबतों से लड़कर बच्चों के काबिल बन जाने से आज उनके पास भगवान का दिया सब कुछ है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !