Lakhimpur Kheri : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
महेवागंज। फूलबेहड़ क्षेत्र में लखीमपुर-निघासन मार्ग पर शनिवार दोपहर एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवा ओदरहना गांव निवासी वंश गोपाल का पुत्र सुभाष (26) शनिवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच शारदा नगर मार्ग पर अचाकापुर गांव के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया युवक हेलमेट नहीं लगाए था। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। संवाद
-
सांड़ से टकराई कार, चालक गंभीर रूप से घायल
बिजुआ। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर के पास लखीमपुर पलिया राजमार्ग पर अचानक सांड़ के सामने आ जाने से एक कार उससे टकरा गई, जिससे चालक गंभीर घायल हो गया।

शुक्रवार को गोंधिया निवासी मक्खन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र गोल्डी अपनी कार से पड़ोसी को लेकर दवा दिलाने लखीमपुर गया था। देर रात लगभग नौ बजे मरीज को लखीमपुर छोड़कर अकेले कार से वह वापस घर जा रहा था कि, जहांनपुर के पास अचानक रोड पर सांड़ आ जाने से कार उससे टकरा गई। तेज रफ्तार होने से कार कई फुट ऊपर उछल गई और उलटी होकर सड़क पर जा गिरी, जिससे गोल्डी उसमें फंस गया, जिसे गांव वालों ने बाहर निकाल कर उसके घर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे मक्खन सिंह पुत्र को इलाज के लिए लखनऊ ले गए जहां पर डाक्टरों ने रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !