धनगढ़ी (नेपाल)। बर्दिया जिला के मधुवन नगर पालिका के तहत बेलझंडी सामुदायिक वन में घास व जंगली सब्जी लेने गई एक महिला पर बाघ ने सोमवार को हमला कर कर दिया था। इलाज के दौरान मंगलवार को घायल महिला की मौत हो गई।
बर्दिया जिला पुलिस के डीएसपी व प्रवक्ता हेम बहादुर शाही ने बताया कि सोमवार शाम जिले की मधुवन नगर पालिका के वार्ड पांच निवासी नंदकला थापा बेलझंडी सामुदायिक वन में घास काटने और जंगल में सब्जी बीनने गई थी। इस दौरान महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मंगलवार को मौत हो गई। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पार्क क्षेत्र में लोगों के जाने की पाबंदी लगा दी गई है। संवाद
Lakhimpur Kheri :बाघ के हमले में घायल हुई महिला की मौत
June 01, 2021