Lakhimpur Kheri : जर्जर सड़कों और बजबजाती नालियों से मिलेगी निजात

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
सात हजार से अधिक है ग्राम पंचायत सल्लिया की आबादी
जंगबहादुरगंज। सात हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायत सल्लिया के बाशिंदों ने गंदगी, जर्जर सड़क और बजबजाती नालियों से निजात पाने के लिए लेखराज को अपना प्रधान चुना है। समस्या समाधान के लिए ग्रामवासियों की निगाहें उन पर टिकी हैं। वहीं प्रधान ने भी ग्रामीणों की समस्या दूर करने का वादा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत सल्लिया में सभी कार्यालय और रेलवे स्टेशन जंगबहादुरगंज के नाम से हैं, लेकिन राजस्व अभिलेख में जंगबहादुरगंज का नाम नहीं है।


ग्राम पंचायत एक नजर में
आबादी-7,635
मतदाता - 5,925
मुख्य पेशा- व्यवसाय और कृषि
परिवारों की संख्या- 1,653

प्राथमिकतायें
पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना
मनरेगा श्रमिकों को रोजगार सृजन
सड़कों और नालियों का निर्माण
जलभराव की समस्या का निदान कराना
ग्राम पंचायत की प्रमुख समस्याएं
सामुदायिक शौचालय नहीं
बिजली की समस्या
सड़कों पर अतिक्रमण
जर्जर मार्ग व गंदगी
कूड़ा के निपटान की समस्या



सड़कों और नालियों का निर्माण कराकर ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाया जाएगा। शुद्ध पेयजल की भी आपूर्ति होगी। जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी के निर्माण के लिए प्रयास किया जाएगा। - लेखराज, ग्राम प्रधान

सामुदायिक शौचालय को संचालित कराया जाए। राष्ट्रीय राजपथ के डिवाइडर पर लगी बिजली को चालू कराया जाए। सड़कों पर बह रहे पानी की समस्या को हल किया जाए। - राकेश कुमार
जर्जर विद्युत लाइन की जगह नए तार बिछवाकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकी रोजाना होने वाले फाल्ट से निजाद मिल सके। इसके अलावा बच्चों के लिए पार्क और खेल का मैदान बनवाया जाय। - प्रमोद श्रीवास्तव

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !