Lakhimpur Kheri : कोविड टीकाकरण में ग्राम प्रधानों का सहयोग जरूरी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने मंगलवार को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर कोविड टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की।
सीएचसी में हुई बैठक में अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी से एक मात्र बचाव टीकाकरण है। गांवों में लोग वैक्सीनेशन कराने से कतरा रहे हैं, जिनके भ्रम को दूर कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में ग्राम प्रधान विशेष सहयोग कर सकते हैं। यदि गांव में किसी को खांसी, जुकाम, बुखार सहित कोरोना के लक्षण प्रतीत हों तो उसे कोविड-19 जांच कराने के लिए जागरूक करें। अधीक्षक ने कहा कि ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लें। गोला सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की जांच, सीजर, प्रसव की समस्त व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान नजमा खान, सोमनाथ मिश्र, वसीउल्ला खां आदि मौजूद रहे।
ममरी। ग्राम पंचायत बेहड़ा मुल्तान के प्रधान सर्वेश कुमार, गौरव वर्मा को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से दी गई ऑक्सीमीटर मशीन से बेहड़ा मुल्तान गांव में खांसी 20 लोगों की पल्स चेक की गई। इसमें 12 को छोड़ सभी की पल्स सामान्य मिली।

प्रधान प्रतिनिधि गौरव वर्मा ने उन्हें कोविड-19 नियमों का पालन करने साथ ही सीएचसी गोला जाने की सलाह दी है। इस मौके पर मौजूद पंचायत वासियों ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि अब वहां के बाशिंदों को पल्स चेक कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान पवनेश कुमार, उदित कुमार, कृपाल, अशोक कुमार, गुड्डी देवी, मधुबाला देवी, जितेंद्र सिंह, संजय वर्मा,सुरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !