Lakhimpur Kheri :आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में होगा महिला स्पेशल टीकाकरण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
महिला अस्पताल में युवती को कोरोना टीका लगाती नर्स। संवाद
महिला अस्पताल में युवती को कोरोना टीका लगाती नर्स। संवाद - फोटो : Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी। 18 से 44 साल तक की युवतियों और महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमा महिला विशेष शिविर लगवाएगा। यह कैंप सोमवार को आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में लगेगा। वहीं अभिभावकों के लिए लामटीना में कैंप लगेगा।

अब तक जिला एवं महिला अस्पताल में 18 से 44 साल तक के लोगों के साथ अजमानी इंटरनेशनल व जयपुरिया स्कूल में 12 साल तक के बच्चों के माता पिता के लिए स्पेेशल शिविर लग रहा था। टीकाकरण के लिए रविवार को पंजीकरण भी होना शुरू हो जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि युवाओं से लेकर अभिभावकों तक लिए विशेष शिविर चल रहे थे। अब महिलाओं के लिए भी सोमवार से स्पेशल शिविर लगाकर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा।
शिविर आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में लगेगा। वहां पर टीकाकरण कराने के लिए महिलाओं को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए रविवार को पंजीकरण होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 1400 लोगों के रोजाना टीका लग रहा था, लेकिन सोमवार से 1600 लोगों का टीकाकरण होने लगेगा।
डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त हैं। निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए भविष्य में टीकाकरण केंद्र भी बढ़ाए जाएंगे।

टीकाकरण लक्ष्य 30 जून तक- करीब नौ लाख
अब तक हुआ वैक्सीनेशन- करीब दो लाख पैंतीस हजार
18 से अधिक उम्र के लोगों को लगी वैक्सीन- 4575

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !