Lakhimpur Kheri : सामूहिक दुष्कर्म : घटना बाद ही लड़कियां पहुंच गईं थीं थाने पर पुलिस मामले को दबाती रही

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
Demo Image - lmpnews
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। तीन लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर फूलबेहड़ थाने की पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। जबकि घटना के बाद ही शुक्रवार को पीड़ित लड़कियां थाने पहुंच गईं थीं। परिवार वालों का आरोप है कि मामला बड़ा और रसूखदारों से जुड़ा देख फूलबेहड़ थाने की पुलिस टालमटोल करती रही।

पीड़ित की मां का कहना है कि पुलिस ने मजदूरी के रुपये न देने में विवाद की बात कहकर तहरीर लिखवा ली। इधर, आरोपियों की ओर से मामले को मैनेज करने की कोशिश शुरू हो गई और इस तरह रात बीत गई। शनिवार दोपहर पीड़ित और उनके परिजन सदर कोतवाली पहुंचे, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला फूलबेहड़ थाने से जुड़ा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। किसी तरह मामला जब सोशल मीडिया पर चला तो बड़े पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए एडिशनल एसपी की अगुवाई में शनिवार को कोतवाली सदर और फूलबेहड़ दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। काफी देर सीमा विवाद में उलझी फूलबेहड़ पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा और देर शाम एक नामजद मोहन समेत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 376 डी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना का संज्ञान लेकर मामले में सख्ती दिखाते हुए पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर सुसंगत मामलों में एक नामजद समेत पांच के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। विवेचना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-विजय ढुल, एसपी, लखीमपुर खीरी

दूर के रिश्तेदार पर लड़कियों को सौंपने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित और उनके घर वाले दूर के रिश्तेदार की भूमिका मान रहे हैं। पीड़ित की मां का आरोप है कि गांव निवासी युवक उनका दूर का रिश्तेदार है, जो लड़कियों को खेत में काम कराने के बहाने शुक्रवार को बुला ले गया था। घर वालों को इस बात का इल्म नहीं था कि रिश्ते की आड़ में वह उन्हें दरिंदों के हाथों में उन्हें सौंप देगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़कियों ने शुक्रवार दिन में खेत मे काम किया। शाम ढलते ही रिश्तेदार ने खेत मे ही अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। पांच युवकों से खुद को घिरता देख लड़कियां घबरा गईं और उन्होंने भागने की कोशिश की, पर सफल नही हुईं। आरोप है कि फूलबेहड़ और सदर कोतवाली सीमा पर स्थित एक झाले के करीब पांच दरिंदों ने लड़कियों से दुष्कर्म किया। यही नहीं उन्हें पैसे और धमकी देकर चुप रहने को कहा। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !