Lakhimpur Kheri : भाकियू ने प्रदर्शन कर फूंकी कृषि कानून की प्रतियां

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गोला तहसील में कृषि कानून की प्रतियां जलाते भाकियू पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Lakhimpur Kheri
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन ने तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर तहसील में प्रदर्शन और कानून की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

भाकियू जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि बिल वापस लेने ही होंगे। गाजीपुर बार्डर पर जिला खीरी के किसान पहले दिन से ही डटे हुए हैं। उन्होंने बताया सरकार की करनी कथनी में अंतर है। महंगाई ने किसान की कमर तोड़ दी। लगातार डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली की बढ़ती दरें, कृषि कीटनाशक दवाइयों के रेट बढ़ गए हैं। इससे कृषि कानूनों के विरोध में लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलकार सिंह, कुलवंत सिंह, दिलबाग सिंह, चतुर्भुज, साबिर, कयूम, एजाज आदि मौजूद रहे । संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !