Lakhimpur Kheri :पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गोला में तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Lakhimpur Kheri
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को अशोक चौराहा पर कांग्रेसी युवा नेता शुभम अभिनेत्री के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के दामों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा।

शुभम अग्निहोत्री ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों के विरोध में प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व आंदोलन चलाया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन और किसान परेशान हैं। कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे कर में कटौती करने, डीजल, पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग राष्ट्रपति से की। इस मौके पर विपुल गुप्ता, गौरव मिश्रा, दिलशाद खान, शोएब अहमद, अजीत जैन, सरफराज खान, कमर आलम आदि मौजूद रहे। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !