पलियाकलां। लगभग सात हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत मरुआ में गांव की समस्याओं से निजात के लिए ग्रामीणों ने इस बार रिंकू देवी मौर्य को अपना ग्राम प्रधान चुना है। ग्रामीणों की उम्मीद है कि नवनिर्वाचित प्रधान उनकी समस्याओं को सुलझाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। उधर, नवनिर्वाचित प्रधान रिंकू देवी ने भी गांव वालों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया है। उनका कहना है कि वह गांव में लाइट लगवाकर वह गांव को रोशन करेंगी। संवाद
दूर-दूर तक प्रसिद्ध है पंचमुखी हनुमान मंदिर
निघासन रोड पर गांव में रोड किनारे पंचमुखी हनुमान मंदिर काफी दूर तक प्रसिद्ध है। यहां मंगलवार को भक्तों की भीड़ लगती है। दक्षिण मुखी हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा यहां लगी हुई है। ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को यहां पर शबील लगाकर शर्बत आदि का वितरण होेता है। कहा जाता है कि यहां गुड़, चना चढ़ाकर मन्नत मांगने वाले सभी लोगों की मुरादें भगवान पूरी करते हैं।
एक नजर-
आबादी- 7000
मतदाता- 4421
पेशा - कृषि एवं मजदूरी
साक्षरता - 60 प्रतिशत
-
प्राथमिकताएं-
1- गांव में रोड किनारे लाइटों की व्यवस्था।
2- सड़क और नाली निर्माण कराना।
3- साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कराना।
4- पात्रों को आवास व शौचालय दिलाना।
-
प्रमुख समस्याएं
1- नाली निर्माण न होने से जलभराव।
2- जर्जर सड़क होना।
3- साफ-सफाई बेहतर ढंग से न होना।
4- पात्रों को शौचालय और आवास नहीं।
-
ग्राम प्रधान ने कहा...
पहली प्राथमिकता गांव के रास्तों पर लाइटें लगवाना है, जिसके तहत रात में गांव के मार्गों पर प्रकाश हो सके। नाली व सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था गांव में रखी जाएगी। पात्रों का आवास व शौचालय दिलाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
रिंकू देवी मौर्य, ग्राम प्रधान
--
क्या कहते हैं ग्रामीण
नए प्रधान से उम्मीद है कि वह इस समस्या का निराकरण कराएंगी और गांव के विकास में कार्यों को कराकर स्वच्छ व सुंदर गांव का निर्माण करेंगी।
-सोनू कुमार
-
गांव की सड़क, पात्रों को आवास व शौचालय, पेंशन समेत अन्य कई विकास कार्य की उम्मीद ग्रामीण नए प्रधान से लगाए बैठे हैं। उम्मीद है कि सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
-हृदेश कुमार