Lakhimpur Kheri : गन्ना और धान को पानी मिलने से हुआ फायदा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
जून में दिखा अगस्त जैसा नजारा, गांव में जल भराव से परेशान हुए लोग
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से जून के महीने में अगस्त जैसा नजारा देखने को मिला। बारिश से निचले इलाकों में जहां जलभराव हो गया, वहीं नालियां उफनाने से पानी, कचरा सड़क तक आ गया। गांवों में सड़कें कीचड़ और पानी में तब्दील हो गई हैं। किसानों का मानना है कि बारिश से गन्ने और धान की फसल को लाभ पहुंचा है।
गुलरिया। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात से रास्तों में जलभराव होने से निकलना मुश्किल हो गया है। बोझवा गांव में रास्तों में भरा गंदा पानी ट्रैक्टर, अन्य वाहन निकलने पर पानी घरों के अंदर चला जाता है। जलभराव के कारण जहरीले कीडे़ आदि से लोगों को परेशानी हो रही है।

भीखमपुर। मंगलवार सुबह होते ही मौसम में अचानक बदलाव आ गया। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश होने से लोगों को निजात तो मिली, लेकिन कई जगह जलभराव भी हो गया, जिससे ग्रामीणों को निकलने में दिक्कतें हुईं। मगर अच्छी बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए। ऐसे में गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है।
रेहरिया। किसानों का मानना है कि बारिश से गन्ने और धान की फसल को लाभ पहुंचा है।
रोशननगर। यहां बारिश से आम को नुकसान हुआ। बिजली भी बाधित रही। बारिश से किसानों के गन्ना, सब्जी, चारा की फसल को लाभ हुआ, गन्ने की गुड़ाई कर रहे किसान का कार्य बाधित हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !