Lakhimpur Kheri : जाति छिपाकर शादी करने वाले पति को पत्नी ने भिजवाया जेल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

पत्नी ने लगाया अपना मूल धर्म छिपाने का आरोप

फरधान। थाना क्षेत्र के गांव कोरैय्या जंगल निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी ने धर्म छिपाकर शादी करने और उसके बाद मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव ज्ञान सिंह पुरवा निवासी आरती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोरैय्या जंगल में उसकी मौसी हैं। उन्हीं के घर आते जाते समय गांव के ही मोनू उर्फ जावेद से उसका प्रेम संबंध हो गया था। उस समय मोनू ने अपना नाम मोनू ही बताया था। बहकावे में आकर उसने पहले मंदिर में शादी की फिर उसके बाद परिजन की सहमति होने पर सामाजिक रूप से भी शादी की थी, जिससे दोनों के एक बेटा भी है।


शादी के बाद से वह किराए के मकान में रह रहे थे। पति उसे कभी अपने घर भी नहीं ले गया। जब उसने घर जाने की जिद की तो मोनू ने अपना पूरा नाम और जाति बताई। उसी दिन से जावेद उसे आए दिन मारता पीटता है।
बुधवार की सुबह भी जावेद ने उसे पीटा। आरती किसी तरह छूटकर घर से थाने आई और पुलिस को तहरीर देकर आप बीती सुनाई। पुलिस ने मारपीट समेत अवैध तमंचा रखने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को कोरैय्या जंगल के चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया दोनों पति पत्नी अलग-अलग समुदाय से हैं। मामला प्रेम प्रसंग का था। अब विवाद होने पर पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया हैं। युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध असलहा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !