बाघ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम, ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील तिकुनियां। बुधवार को मजरा पूरब जंगल के निकट तालाब में मछली मारते वक्त बाघ ने एक युवक पर हमला कर उसको अपना शिकार बना डाला। घटना का पता तब चला जब बृहस्पतिवार को युवक की तालाब के किनारे तलाश शुरू की गई। जहां युव का शव पड़ा था उसके आसपास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
बहराइच जिले के बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत मजरा पूरब के गांव दुमेरा निवासी शिव कुमार (40) पुत्र पुत्तू बुधवार की दोपहर 12 बजे घर से जाल लेकर पुराने तालाब में मछली पकड़ने गए थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो परिजन ने तालाब के किनारे उनकी तलाश शुरू की। तालाब के किनारे उनके कपड़े और जूते बरामद हुए। वहीं मौजूद बाघ के पंजों का पीछा करते हुए ग्रामीण आगे बढ़े तो झाड़ियों में शिव कुमार का शव पड़ा था।
सूचना पर पहुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मामले में उत्तर निघासन रेंज बेलराया के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि ग्राम मजरा पूरब निवासी शिवकुमार को वन विभाग द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा शासन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी परिजन को दिया जाएगा। ग्रामीणों को आगाह किया जाता है कि वे अकेले जंगल में न जाएं। बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम भी कॉबिंग कर रही है।
परिवार में पसरा मातम
मृतक शिवकुमार भूमिहीन था, जो मछली का शिकार कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के घर पर माता-पिता, पत्नी व बच्चों समेत भरा पूरा परिवार है। मृतक शिव कुमार की सात बेटियां हैं। मृतक के पिता और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि अब इन बेटियों के हाथ कैसे पीले हो पाएंगे। संवादधरती का फूल बीनने गए ग्रामीण को हाथियों ने मार डाला
धनगढ़ी (नेपाल)। बर्दिया जिले के नवप्रभात सामुदायिक वन में धरती का फूल बीनने गए एक नेपाली व्यक्ति को जंगली हाथी ने हमला कर मार डाला। शव बरामद होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बर्दिया जिला पुलिस डीएसपी व प्रवक्ता हेम बहादुर शाही ने बताया कि बुधवार की शाम को जिले की बांसगढ़ी नगर पालिका के तहत वार्ड आठ निवासी नरेश स्वांर पर जंगली हाथी ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि वह बर्दिया राष्ट्रीय पार्क के नवप्रभात सामुदायिक वन में धरती का फूल बीनने गया था जहां हाथियों ने हमला कर दिया। जंगल में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद