Lakhimpur Kheri : आज से लखीमपुर खीरी में भी दो घंटे ज्यादा खुलेगा बाजार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए लखीमपुर खीरी में भी अब दो घंटे अधिक बाजार खोलने की अनुमति दी गई है।

डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन के नियमों में कुछ और ढील दी गई है, जिससे अब कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और होटल सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक आधी क्षमता के तहत खोले जा सकेंगे। सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी। कार्यालयों में हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य रूप से की जाएगी।
डीएम ने बताया कि रेस्टोरेंट एवं ईटिंग प्वाइंट के गेट पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनिटाइजर के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करना होगा। मॉल्स को खोलने की अनुमति सोमवार से शुक्रवार तक है। मिठाई, स्ट्रीट फूड, फास्ट फूड की दुकानों में बैठकर या खड़े होकर खाने की अनुमति दी गई है।

 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !