Lakhimpur Kheri : दो घरों से लाखों का माल बटोर ले गए चोर

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव निवासी सूबेदार मिश्रा ने बताया कि उनके घर रविवार रात चोर दाखिल हो गए और उन्होंने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सूबेदार मिश्रा ने बताया कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर तीन सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, दो मांगबेदी, बिछिया, हार आदि गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जबकि गांव की ही दूसरी घटना में चोरों ने संदीप कुमार के घर को निशाना बनाया। संदीप के मुताबिक चोरों ने अलमारी से एक लाख सत्रह हजार रुपये, दो हार, दो अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर मेन गेट का ताला तोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह का कहना है चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चार दिन पहले सिसौरा गांव में चोरों ने एक घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !