Lakhimpur Kheri : खरीद न होने से परेशान किसानों को देख विधायक का गुस्सा फूटा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गोला गोकर्णनाथ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में गेहूं बेचने के लिए भटक रहे किसानों की शिकायत पर विधायक अरविंद गिरि ने गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंच गए। उन्हें वहां कई सेंटर बंद मिले। अधिकारियों के सामने गुस्साए विधायक ने नसीहत दी कि केंद्र प्रभारी सुधर जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मंगलवार को गेहूं खरीद न होने से परेशान किसानों की शिकायत पर विधायक अरविंद गिरि कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम अखिलेश यादव, डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडे, पीसीएफ जिला प्रबंधक अजय वाजपेयी, पीसीयू जिला प्रबंधक पंकज कुमार सहित गेहूं क्रय एजेंसियों के अधिकारी और केंद्र प्रभारियों के साथ मीटिंग की और गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ हो रहे बर्ताव पर सख्त रुख अपनाया।

विधायक ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया, जहां पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई सहित कई एजेंसियों के क्रय केंद्र बंद मिले। मंडी समिति में 14 दिन से गेहूं बेचने के लिए भटक रहे ग्रंट नंबर तीन हिंदुस्तान फार्म के किसान बलबीर सिंह ने आरएफसी सेंटर इंचार्ज धर्मराज के अभद्र बर्ताव की शिकायत की। विधायक ने फोन पर डीएम से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मंडी समिति के 14 सहित विधानसभा क्षेत्र में 41 गेहूं क्रय केंद्र हैं, जिनका वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। किसानों को परेशान न करें, केंद्र प्रभारी सुधर जाएं, अन्यथा एफआईआर दर्ज करा देंगे। इस दौरान नरेश सिंह भदौरिया एडवोकेट, सौरभ कुमार, अमर सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !