Lakhimpur Kheri : कोर्ट ने पांच आरोपियों को जेल भेजा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। मजदूरी का लालच देकर तीन सगी बहनों से दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपियों को अपर जिला जज दीपेंद्र सिंह ने 23 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपियों पर गैंगरेप, दलित एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगी हैं।
सात दिन पहले फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बढ़िया मजदूरी दिलाने का लालच देकर मोहन दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों को ले गया था, आरोप है कि वहां अमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, रूपेंद्र सिंह और मोहन ने तीनों लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के रसूखदार होने के चलते पुलिस पहले लीपापोती में लगी रही, यहां तक कि आला अफसरों के आदेश के बाद भी सीमा विवाद बता कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में एसपी के सख्त रवैये पर किसी तरह रिपोर्ट दर्ज हुई तो उसके बाद मैनेज करने का खेल शुरू हो गया। पहले तो फूलबेहड़ पुलिस यही साबित करने में लगी रही कि लेन देन का विवाद था। लेकिन, जब मीडिया में ख़बर आई तो दबाव में पुलिस हरकत में आई और मामले में गैंगरेप और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !