गर्भवती की मौत की शिकायत पर डीएम ने दिए थे जांच के आदेश
महेवागंज। कस्बे में एक निजी अस्पताल की शिकायत मिलने पर जांच में अनियमितता पाए जाने पर सीएमओ के आदेश पर मंगलवार का उसे सील कर दिया है। शिकायत मृतक गर्भवती के परिजन ने की थी।
बीते माह अस्पताल में एक गर्भवती की मौत हो जाने पर परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से लिखित शिकायत की थी। डीएम ने जांच सीएमओ को सौंपी थी। जांच में अनियमितता पाई गईं। मंगलवार दोपहर को टीम में पहुंचे डिप्टी सीएमओ एके चौधरी, फूलबेहड़ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमितेश द्विवेदी, नायब तहसीलदार डॉ अतुल सिंह और चौकी इंचार्ज संजीव कुमार अस्पताल पहुंचे और अनियमितताएं देखते हुए अस्पताल को सील कर दिया।
अस्पताल बगैर पंजीकरण चल रहा था। शिकायत मिलने पर सीएमओ के आदेश पर मेडीकेयर अस्पताल को सील किया गया है।
अमितेश द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी फूलबेहड़
Lakhimpur Kheri :बगैर पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील
June 15, 2021