Lakhimpur Kheri :चंदा जुटाकर और श्रमदान से ग्रामीण बना रहे तटबंध

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले के टीकापुर नगर पालिका के तहत नौ गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराता देख स्थानीय लोगों ने खुद ही तटबंध का निर्माण करना शुरू कर दिया है।
जिले में कर्णाली निर्माणाधीन रानीजमरा कुलरिया सिंचाई योजना के तहत नहर में बारिश के कारण पानी का बहाव तेज हो गया है। साथ ही जलस्तर बढ़ने से टीकापुर नगर पालिका के तहत बनगवां, घिया, पूर्ची, भगवानपुर, बाघमारा, बेलुआबोझी, अंबासा समेत नौ गांवों की ओर नदी ने कटान शुरू दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि रानीजमरा कुलरिया सिंचाई योजना के कंपनी द्वारा निर्माण कार्य देर से होने और नदी का तटबंध न बनाए जाने से नदी ने कटान तेजी से शुरू कर दिया है। कटान से बचाव के लिए स्थानीय गांव वालों ने करीब 13 लाख रुपये का चंदा कर जाली, बोरियां आदि सामान खरीदकर श्रमदान करते हुए तटबंध बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !