Lakhimpur Kheri : कोरोना : अब दो हजार लोगों का रोजाना होगा वैक्सीनेशन

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
शासन ने पहले से निर्धारित चल रहे तीन हजार के लक्ष्य में की कटौती
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान में शासन ने कटौती कर दी है। पहले जहां तीन हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य था उसे अब घटाकर अब दो हजार कर दिया गया। ऐसे में तमाम लोग सोमवार को वैक्सीन न लगने के कारण मायूस होकर लौट गए। लक्ष्य कम करने कारण वैक्सीन का कम मिलना बताया जाता है। मगर, जिम्मेदार इससे इनकार कर रहे हैं।
कोरोना को हराने के लिए शासन ने 30 जनू तक जिले में 8,69,447 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए शासन स्तर से रोजाना टीकाकरण का लक्ष्य 1400 से बढ़ाकर 3000 कर दिया गया। मगर, सोमवार को फिर से लक्ष्य घटाकर 2000 हो गया। इस कारण सोमवार को कई टीकाकरण केंद्रों पर लोगों के वैक्सीन नहीं लग सकी। इससे तमाम लोग मायूस होकर घर लौट गए। वैक्सीनेशन का लक्ष्य कम करने का कारण वैक्सीन का पर्याप्त संख्या में न मिलना बता जाता है। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि वैक्सीन निरंतर मिल रही है। मगर, शासन स्तर से रोजाना 2000 लोगो का टीकाकरण करने के निर्देश मिले हैं।

वैक्सीन खत्म होने से मायूस हुई युवतियां
लखीमपुर। सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को महिला स्पेशल वैक्सिनेशन कैंप लगा। इसमें महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। झमाझम बारिश के बावजूद महिलाओं ने टीकाकरण केंद्र पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। हालांकि बारिश के कारण दोपहर 12 बजे से वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई। ढाई बजे तक 18 साल से अधिक उम्र के 50 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि तीन बजे तक 45 साल से अधिक उम्र के 50 लोगो ने टीकाकरण कराया। 18 साल से अधिक उम्र वाले के वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण तमाम युवतियां मायूस होकर लौट गई।
यूथ में दिखा उत्साह,
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन ही एक हथियार है। इसलिए सभी को बढ़चढ़ कर टीकाकरण कराना चाहिए। वैक्सीन लगवाकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। - कौशिकी तिवारी, मोहल्ला बाजपेई कालोनी
जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तभी हमारा इंडिया जीतेगा। कोरोना को हराने के लिए सभी को वैक्सीनेशन करा लेना चाहिए, क्योंकि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है। - हिमांशी सिंह, नौरंगाबाद

पहले 1400 लोगों के रोजाना टीका लगता था, जिसे बढ़ाकर तीन हजार कर दिया गया था। मगर, सोमवार को मिले निर्देशों के अनुसार अब प्रतिदिन दो हजार लोगों का ही टीकाकरण होगा। - डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !