निघासन। ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर रौलीपुरवा गुरुद्वारा के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। बाइक चालक भी घायल हो गया।
सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ निवासी सावित्री देवी (45) पत्नी नरेश गुप्ता अपने पुत्र गगन के साथ बाइक से लखीमपुर जा रहीं थी। रौलीपुरवा गुरुद्वारे के पास ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इससे सावित्री देवी बाइक से रोड पर गिर गईं और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ र्गइं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा गगन भी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
Lakhimpur Kheri : ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत
June 17, 2021