Lakhimpur Kheri : एक लाख से ज्यादा भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गौरीफंटा। नेपाल से भारत आ रहे एक युवक के पास से एसएसबी ने भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की है। मामले में एसएसबी ने बरामद रुपयों व युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
39 वीं वाहिनी एसएसबी की डी कंपनी ने गौरीफंटा चेक पोस्ट पर बुधवार की देर शाम धनगढ़ी नेपाल से गौरीफंटा की ओर आते एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक लाख 17 हजार 630 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई, जिसके बाद एसएसबी ने पूछताछ की, जिसमें युवक ने अपना नाम अंकित अग्रवाल निवासी हिसार हरियाणा का होना और हाल पता धनगढ़ी के कैलाली जिले के वार्ड तीन का होना बताया। एसएसबी ने मामले की सूचना गौरीफंटा कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद युवक और बरामद रुपये का सीजर बनाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

उधर, पुलिस ने उक्त रकम के बाबत पूछताछ की, साथ ही रकम के कागजात लाने को कहा। बताया गया कि उक्त युवक भारत से स्पेयर पार्ट्स लाकर नेपाल में सप्लाई करता है।
ये भी पढ़ें...

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !