लखीमपुर खीरी: सपा जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप, बोले- रसूखदारों पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाई पुलिस

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी के पसगवां कांड में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस रसूखदारों पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। जबकि वीडियो में खुलेआम भाजपा सांसद रेखा वर्मा के करीबी नजर आ रहे हैं। 


पुलिस ने काफी हीलाहवाली के बाद सिर्फ नामजद लोगों पर ही कार्रवाई की है, जबकि अन्य अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने से पुलिस पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों पर भी पुलिस कार्रवाई करे।


सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर एक लिस्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान हो गई है, सब भाजपा समर्थक हैं, जबकि दो से तीन लोग भाजपा सांसद के रिश्तेदार और करीबी हैं, लेकिन पुलिस उन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक वीडियो में प्रस्तावक अनीता यादव से बदसलूकी व गुंडागर्दी करते हुए भाजपा सांसद रेखा वर्मा के भतीजे अखिल कटियार निवासी कानपुर, नीली शर्ट में सांसद प्रतिनिधि सुमित तिवारी निवासी लखीमपुर, सांसद प्रतिनिधि राकेश पुत्र राजाराम निवासी गदनापुर, अखिलेश पुत्र गेदन निवासी गदनापुर, रमेश वर्मा पुत्र रामचंद्र निवासी मकसूदपुर, आदेश कुमार पुत्र नारायण निवासी मकसूदपुर, अनिल कुमार पुत्र भगवानदीन निवासी मकसूदपुर, विनीत कुमार पुत्र मंगूलाल निवासी मकसूदपुर और अवनीश कुमार पुत्र खुशीराम निवासी मकसूदपुर पर कार्रवाई से पीछे हट रही है।

वहीं, दर्ज एफआईआर में जब इन सबके नाम न देने पर सपा जिलाध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने जिन्हें पहचाना था, उनके खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। जबकि, उक्त लोगों की पहचान विडियो के आधार पर की गई है। एफआईर में दो नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ लिखाई गई है। जैसे जैसे उक्त दंगाइयों की पहचान होती जाएगी उनके नाम एफआईआर में बढ़वाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !