बांकेगंज ब्लॉक में कुसुमा देवी होंगी भाजपा प्रत्याशी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

कुसुमा देवी के समर्थन में मधू संख्वार ने पर्चा वापस लिया

बांकेगंज। बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा ने कुसुमा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद मधू संख्वार ने कुसुमा देवी को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लिया। वहीं भाजपा से दूसरी उम्मीदवार राधा देवी का नामांकन वापस नहीं हो सका।
बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को कुल चार उम्मीदवार मधू संख्वार, कुसुमा देवी, राधा देवी और अनुराधा ने अपना नामांकन दाखिल किया था। बृहस्पतिवार शाम तक भाजपा ने अपना कोई उम्मीदवार तय नहीं किया था। इससे उम्मीदवारों और बीडीसी मेंबरों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। मगर शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी के गोला स्थित आवास पर कुसुमा देवी और उनके पति राम नरेश गौतम ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रभारी दिनेश तिवारी और पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया।

भाजपा उम्मीदवारी तय होने के बाद राजकुमार संख्वार की पत्नी मधू संख्वार ने कुसुमा देवी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं दूसरी उम्मीदवार विक्रम राज की पत्नी राधा देवी भी कुसुमा देवी के समर्थन में पर्चा वापस लेने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उनका नामांकन वापस नहीं हो सका। उधर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला उर्फ रिंकू का आरोप है कि राधा देवी अपना नामांकन वापस लेने के लिए पौने तीन बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गई थीं, लेकिन आरओ ने पर्चा वापसी की समय सीमा खत्म होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया।
वहीं आरओ डीसी वर्मा ने आरोप को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि राधा देवी तीन बजे के बाद पर्चा वापस कराने आईं थीं। मधू संख्वार के नाम वापसी के बाद अब तीन प्रत्याशी कुसुमा देवी, राधा देवी और सपा समर्थित अनुराधा चुनाव मैदान में हैं।

बसपा छोड़ भाजपा में आईं कुसमा देवी और राम नरेश गौतम

बसपा के वरिष्ठ नेता राम नरेश गौतम और उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुमा देवी ने विधायक रोमी साहनी के प्रयास से शुक्रवार को बसपा छोड़कर विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही भाजपा ने बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पार्टी का समर्थन देने का एलान कर दिया। इस मौके पर नौबत सिंह, राजकुमार संख्वार, शेर सिंह, राकेश अर्कवंशी, गजराम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !