जब तक नहीं होगा भुगतान तब तक लड़ता रहेगा किसान : वीएम सिंह

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पलियाकलां। पलिया चीनी मिल में एक माह के अधिक समय से धरने पर बैठे किसानों का हौसला अफजाई करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह पलिया चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं होगा, तब तक किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए वीएम सिंह ने कहा कि चीनी मिल लगातार किसानों का शोषण कर रही है। केन कमिश्नर भी मिलों से मिले हैं। संगठन की ओर से 15 जुलाई को केन कमिश्नर ऑफिस में धरना प्रदर्शन होगा। इसमें हर जगह के किसान सहयोग करेंगे, क्योंकि यूपी में किसानों को उनके गन्ना का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। किसान हर तरीके से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को बकाया भुगतान पूरा दिया जाए, जिससे भविष्य में वह गन्ना उत्पादन का कार्य कर सकें। उन्होंने किसानों से आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !