आरोपी यश कुमार वर्मा खुद को बता
रहे हैं भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान से इतर मामले के आरोपी यश कुमार वर्मा खुद को भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष बता रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद लोधी ने बताया कि उनके कार्यकाल में यश कुमार वर्मा सहित पांच जिला उपाध्यक्ष थे। 16 फरवरी 2020 को विनोद लोधी को भाजपा का जिला महामंत्री बना दिया गया है। तब से युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी ही गठित नहीं हुई है।
जिलाध्यक्ष मांग रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की मौजूदगी का सबूत
साड़ी खींचने के मामले में पीड़िता का कहना है कि यह सारा वाकया भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुआ है। इस सवाल पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह दोनों की उपस्थिति का प्रमाण मांग रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांसद रेखा अरुण वर्मा