जंगली सुअर के मांस समेत एक गिरफ्तार, पांच भागे

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पकड़े गए आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भेजा जेल
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज अंतर्गत वन कर्मियों ने जंगली सुअर के मांस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने पकड़े गए शिकारी का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया है।
पकड़े जाने के दौरान शिकारी बरूआ बीट में जंगली सुअर का शिकार करने के बाद उसके मांस का बंटवारा कर रहे थे। इस दौरान जंगल गश्त कर रहे वन कर्मियों की टीम को देख शिकारी भाग खड़े हुए। टीम ने इनमें से एक शिकारी को दौड़ाकर घर के बाहर धर दबोचा। उनके पास झोले में रखा करीब पांच किलो जंगली सुअर का मांस बरामद हुआ है, जबकि उसके पांच अन्य साथी भाग गए।

वन कर्मियों की पूछताछ में पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम और पता थाना भीरा क्षेत्र के पिपिरया जनकपुर गांव निवासी सोनू बताया है। इसी गांव के हैप्पी सिंह, रवींद्र सिंह और लाडी सिंह के अलावा मन्ना टांडा निवासी राकेश सिंह और केवल सिंह की तलाश की जा रही है।
बरामद मांस का परीक्षण दुधवा पार्क के डॉ. दया शंकर ने किया। इसमें जंगली सुअर का मांस होने की पुष्टि हुई है। रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, वन रक्षक सोनू भारती, दुर्गेश कुमार, अवनीश कुमार और वॉचर गजेंद्र मिश्रा शामिल रहे।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शिकारी का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान काट कर उसे जेल भेजा गया है, जबकि फरार हुए उसके पांच अन्य साथियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !