वैक्सीनेशन के लिए बुलाने गई आशा को धमकाया

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस को दी तहरीर
लखीमपुर खीरी। रजागंज कस्बे में टीकाकरण के दौरान आशा बहू एक घर से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाने गई। इस पर घर में मौजूद एक युवक ने उसे अपशब्द कहते हुए धमकाकर भगा दिया। सीएचसी फरधान के अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को टीकाकरण केंद्र पर बीएचडब्ल्यू किरण पांडे टीका लगाने पहुंची। इस पर आशा वर्कर कुसुम कुमारी गांव निवासी मुशीर अली पुत्र समीर अली को घर से टीकाकरण के लिए बुलाने गई। आशा वर्कर का कहना है कि मुशीर ने टीका न लगवाने को कहा। आशा ने बताया कि इस पर जब उसे समझाने का प्रयास किया तो मुशीर अली ने घर से भाग जाने को कहते हुए गाली गलौज करने लगा।

आशा का आरोप है कि मुशीर ने कहा कि यदि किसी से वैक्सीन न लगवाने के बारे में बताया कि गांव से भगा देनी की धमकी दी। मुशीर को डंडा लेकर आता देख स्कूल में मौजूद टीकाकरण टीम ने टीका लगाना बंद कर लौट गई। कुसुम एवं किरण पांडे ने मामले की जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी।
टीकाकरण के लिए बुलाने गई आशा को गांव के मुसीर ने धमकाकर घर भगा दिया। इस मामले में टीम ने लिखित शिकायत की है। जो जांच में सही मिला। सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मुसीर पर कार्यवाही के लिए हैदराबाद थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया है।
- डॉ. अमित बाजपेई अधीक्षक सीएचसी फरधान

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !