अगर आप 45 के हैं तो आप भी लगवा सकते हैं कोरोना टीका

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए शासन ने 45 साल तक के लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस पर जिले में बृहस्पतिवार से वैक्सीन लगनी भी शुरू हो गई। टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य महकमे ने दो लाख 16 हजार लोगों की सूची बनाई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि रोजाना करीब सात से 10 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
दो गज की दूरी का करें पालन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने लोगों से मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने, हाथ धोने एवं सैनिटाइज करने, दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की है। सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण लगने पर जांच कराएं। साथ ही 45 साल एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोविड वैक्सीन लगवाने को कहा है।

गांवों में रोजाना 20 लोगों को लगेगी वैक्सीन
टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने के लिए डीएम ने नोडल अफसर तैनात किए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के नोडल जिला पंचायतराज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी एवं सफाई कर्मियों को प्रतिदिन 20 लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी सूचना भेजने की जिम्मेदारी एडीओ को सौंपी है।
यहां रोजाना होगा टीकाकरण
जिला पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल, समस्त सीएचसी एवं पीएचसी। अप्रैल में रोजाना टीकाकरण होगा। टीकाकरण कराने के लिए आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। टीकाकरण पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। वहीं प्रथम डोज लगवाने वाले लोग किसी भी सरकारी केंद्र पर जाकर दूसरी डोज लगवा सकेंगे।
अप्रैल में 45 साल से अधिक उम्र के दो लाख 16 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 77 केंद्र चल रहे हैं। जहां पर रोजाना वैक्सीन लगाई जाएगी। सोमवार से केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी जाएगी। - डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !