Lakhimpur Kheri : पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚


लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के राजापुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

राजापुर चौकी क्षेत्र के बीनमपुर निवासी राजेश की पत्नी सुधारा (26) का बृहस्पतिवार सुबह पेड़ से शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां जमुना देवी का आरोप है कि सुधारा का पति राजेश अक्सर उसे मारता पीटता था, इसके चलते उसकी बेटी ज्यादातर मायके में ही रहती थी। दो माह पहले महिला थाना के हस्तक्षेप के बाद वह अपनी ससुराल गई थी और मोहल्ला बीनमपुर निकट (देउआपुर) में रह रही थी।
बृहस्पतिवार सुबह किसी बात को लेकर फिर पति पत्नी में विवाद हुआ, जिससे क्षुब्ध होकर पुत्री ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वनकागांव में बालिका की फंदा लगाने से मौत
उचौलिया। वनकागांव में 12 साल की बालिका तबस्सुम पुत्री एहसान का उसके खाली पड़े मकान में छत के कुंडे से लटका हुआ शव मिला।
चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह ने बताया कि घटना के बाद तबस्सुम की छोटी बहन मौके पर पहुंची और उसने घर आकर परिजन को बताया। चौकी प्रभारी के मुताबिक मां असरूना और पिता एहसान के बीच बृहस्पतिवार दोपहर को झगड़ा हो रहा था। इस दौरान तबस्सुम अपने पुराने मकान में कुछ लेने गई थी जिसके बाद उसका फंदे से लटकता शव मिला। चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
होटल में नेपाली व्यक्ति का मिला शव
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी के एक होटल में नेपाली व्यक्ति का शव मिला है।
कैलाली जिला पुलिस सहायक प्रवक्ता हिकमत थापा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह धनगढ़ी के वार्ड नंबर तीन विशालनगर में स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से शव लटका होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल भेज दिया। बताया कि मृतक की पहचान वार्ड नंबर 17 निवासी तिलक भंडारी (43) के रूप में हुई है, जो दो दिनों से होटल में रुके हुए थे। मामला हत्या या आत्महत्या का है, इसको लेकर होटल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !