इस संबंध में ड्यूटीरत डॉक्टर सौरभ जैन से बात की तो उन्होंने कहा कि नर्सों द्वारा महिला को बेड पर लेटने के लिए बोला गया था और कु छ समय बाद प्रसव कराने की बात कही थी, लेकि न महिला अपने पति के साथ नहीं होने की बात कह रही थी और जब नर्से दूसरे मरीज को देख रही थी उसी दौरान महिला बेड से उठकर अस्पताल से वापस अपने घर चली गई। वहीं नर्स एस बानो और प्रियंका ने बताया कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं उन्होंने महिला को बटियागढ़ जाने के लिए नहीं कहा बल्कि वह दूसरे मरीज को देख रही थी इतने में महिला चली गई। उन्होंने बताया कि हटा सिविल अस्पताल में तो पन्ना जिले से भी महिला प्रसव कराने आती हैं इस प्रकार के आरोप गलत हैं।
बाइक से जाते समय बीच रास्ते में हुआ महिला का प्रसव, बच्चा गंभीर
April 03, 2021
हटा (नईदुनिया न्यूज)। सिविल अस्पताल में पदस्थ कर्मचारियों की लापरवाही आए दिन सामने आती रहती है। शुक्रवार को इसका एक और नजारा देखा गया। जब बटियागढ़ ब्लाक से प्रसव कराने आई एक महिला का प्रसव कराने से नर्सों के द्वारा मना कर दिया गया। महिला के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी से बटियागढ़ स्वास्थ्य कें द्र में प्रसव कराने की बात कहकर अस्पताल से बाहर कर दिया। प्रसव के दर्द से तड़प रही महिला ने खुद को भर्ती करने की गुहार लगाई, लेकि न महिला नर्स ने अनसुना कर दिया गया। जिससे हटा से बाइक से वापस घर जाते समय रास्ते में ही महिला का प्रसव हो गया और बच्चा सड़क पर गिरने से उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबूलेंस बुलाकर जच्चा, बच्चा को गंभीर हालत में वापस सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कि या गया।