Lakhimpur Kheri : ‘मैं डीएम बोल रहा हूं, आपकी तबीयत कैसी है’

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। मैं डीएम खीरी बोल रहा हूं। आपकी तबीयत कैसी है? फोन पर डीएम की आवाज सुनकर संक्रमित थोड़ा सा सकपकाए, फिर अपना हाल बताया। डीएम ने पूछा, परहेज कर रहे हैं या नहीं? उधर से जवाब आया कि जो डॉक्टर ने बताया है वह सब कर रहे हैं। डीएम ने कहा- चिंता न करिए ठीक हो जाएंगे, लेकिन मास्क की अनिवार्यता बनी रहनी चाहिए।
शनिवार की सुबह डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय दुल के साथ एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग, मरीजों का पर्यवेक्षण व निगरानी कर रही टीमों से जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले कोविड-19 हेल्प डेस्क पर जाकर कमांड सेंटर में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण की पंजिका का निरीक्षण किया। इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग करने वाली टीम से अब तक किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने अपने फोन से मरीजों से स्वयं बात करके उनका स्वास्थ्य का हाल जाना। इसके बाद डीएम ने सीएमओ समेत सभी एसीएमओ से उन्हें सौंपे गए कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !