लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र सिंह और एसपी विजय ढुल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। इसमें लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से नियंत्रित करने के लिए त्वरित प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी, समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारियों एवं अभियोजन अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसपी विजय ढुल ने कहा कि जमीन के विवादों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतें और हीला-हवाली बिल्कुल न करें। आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करके फीडबैक लेने, पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सतर्कता का निरीक्षण करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान पूर्व के चुनावों में घटित घटनाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने, चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर सक्रिय एचएस के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के मददगार व्यक्तियों की सूची बनाकर उनसे लगाकर संपर्क में रहकर लाभप्रद सूचनाएं एकत्र करने और समस्त बूथों का भौतिक निरीक्षण करके बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गांव में घटित होने वाले छोटे झगड़े एवं विवाद को भी गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने, बैरियर/पिकेट के स्थानों को चिह्नित करने, चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की अवैध दावत पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद