मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरगदिया में जानलेवा हमले में घायल 55 वर्षीय व्यक्ति की शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
बरगदिया निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब चार बजे उसके पिता गंगाराम को रात में पिता के सगे भांजे मुन्ना ने आंगन में कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया था। आनन फानन में रात में ही उन्हें सीएचसी ले जाया गया था और पुलिस को सूचना दी गई थी। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। परिजन उसे शाहजहांपुर ले गए और एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रविवार देर रात मौत हो गई।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुन्ना मोहम्मदी के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में रहता है। बरगदिया गया था, वहां उसके परिवार के लोग भी थे। आपस में कहासुनी होने लगी इसी बीच उसने गंगाराम के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद