गोला गोकर्णनाथ। शहर के मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी में एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर जलकर मौत हो गई है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी निवासी कवि ऋतिक गुप्ता उर्फ बोनी पुत्र कुलभूषण गुप्ता की पत्नी खुशबू (25) की आग में जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
आरोप है कि शादी में दिए गए सामान से ससुराली खुश नहीं थे। अतुल गुप्ता का कहना है कि बेटी के ससुराली जन अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपए प्लाट खरीदने के लिए मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि उनकी बेटी 6 माह से गर्भवती थी। 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे उनके रिश्तेदार श्रवण गुप्ता पुत्र रामगुलाम गुप्ता निवासी भारत भूषण कॉलोनी द्वारा सूचना दी गई उनकी बेटी को पहले मारा पीटा गया फिर जला दिया गया। सूचना पाकर वह दामाद के घर गए और फिर मौके पर जाकर देखा तो उनकी बेटी जली अवस्था में के ऊपर कमरे में मिली जहां अन्य सामान सब व्यवस्थित रखा था। जिससे साफ पता चलता है कि उनकी बेटी की दहेज के खातिर हत्या की गई है।