Lakhimpur Kheri : गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ, राजापुर मंडी में नहीं खुला खाता

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। सरकारी गेहूं खरीद का पांचवें दिन सोमवार को शुभारंभ हुआ। पलिया, गोला, तिकुनियां और मोहम्मदी मंडी में खुले क्रय केंद्रों पर करीब पांच किसानों का गेहूं खरीदा गया। इस दौरान किसानों को मिठाई खिलाकर विधिवत गेहूं खरीद की शुरुआत की गई। वहीं लखीमपुर की मंडी समिति राजापुर में खुले आठ क्रय केंद्रों पर पांचवें दिन भी खरीद प्रारंभ नहीं हो पाई है।


जनपद में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए एक अप्रैल 2021 से 140 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिनमें से ज्यादातर क्रय केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह लगातार क्रय केंद्रों का निरीक्षण करके गेहूं खरीद प्रारंभ कराने की कवायद में जुटे रहे, जिससे पांचवें दिन पलिया मंडी में दो किसानों से 140.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इसके अलावा गोला मंडी, तिकुनिया मंडी और मोहम्मदी मंडी में तीन किसानों से गेहूं खरीदकर आगाज किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि पंजीकरण के साथ आवश्यक प्रपत्र लेकर पहुंचने वाले किसानों का गेहूं खरीदने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। किसानों को गुमराह करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !