Lakhimpur Kheri : भेड़िये का हमला, महिला घायल
April 24, 2021
ईसानगर। ग्राम पंचायत चंद्रासा खुर्द मजरा बदाली पुर निवासी जैतुना पत्नी मोविन शुक्रवार की शाम खेत से वापस घर आ रही थी कि अचानक भेड़िये ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़े और भेड़िये को भगाया। इस दौरान जैतुना गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजन ने जैतुना को सीएचसी खमरिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। संवाद
Tags