Lakhimpur Kheri : प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला गोटैयाबाग के एक घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक मोहल्ला पटेलनगर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था, जो मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गोटैयाबाग गया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

ईसानगर क्षेत्र के गांव पैकापुर निवासी 21 वर्षीय आदर्श कुमार शुक्ला पुत्र रामजी शुक्ला डूडा कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेयर का काम करता था। वह मोहल्ला पटेलनगर में अपने रिश्तेदार के यहां रुकता था। बताते हैं कि आदर्श का मोहल्ला गोटैयाबाग की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे मिलने के लिए उसके घर जाया करता था। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कार्यालय जाने से पहले आदर्श अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आदर्श ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। करीब एक घंटे बाद 10 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी, तो वहां कुंडे से फंदे पर आदर्श का शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया साक्ष्यों से प्रतीत होता है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा, जिसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !