Lakhimpur Kheri : लूट की घटना का 12 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मैजिक चालक को सुनसान क्षेत्र में बुलाकर बदमाशों ने चालक से मोबाइल, 750 रुपये और मैजिक गाड़ी लूट ली थी। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद घटना का खुलासा कर दिया। साथ ही घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया सामान व मैजिक गाड़ी बरामद कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि सहीद खां निवासी ग्राम गंगाबेहड़ थाना फूलबेहड़ अपनी मैजिक गाड़ी से सामान ढोने का काम करता है। उन्हें बृहस्पतिवार की रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फोन करके मैजिक लेकर सुनसान स्थान पर बुलाया था। इसके बाद बदमाशों ने मैजिक चालक से मोबाइल, 750 रुपये एवं मैजिक गाड़ी छीन ली। मामले की रिपोर्ट दर्ज करके अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। सीओ सदर अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें बनाकर घटना के खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास से 12 घंटे के अंदर खुलासा हो गया। चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से सहीद खां की छीनी गई मैजिक गाड़ी एवं उसका मोबाइल बरामद किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी में उनके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस भी बरामद हुआ है।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रिंसदीप सिंह पुत्र सलवेन्द्र सिंह निवासी बेनीगंज जनपद हरदोई, विजय गौतम पुत्र अनीरुद्ध कुमार निवासी ओड़ाझार कोतवाली बेनीगंज जनपद हरदोई, मान सिंह गौतम पुत्र छोटेलाल निवासी ओड़ाझार कोतवाली बेनीगंज और मंदीप सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी भोरापुर थाना बघौली जनपद हरदोई के रूप में हुई है। खुलासा करने वाली टीम में एसआई रमेश यादव, बलवंत शाही, शिवकुमार, स्वॉट टीम के आरक्षी हेमंत सिंह, रामविशाल, मनीष यादव, मनोज और योगेश तोमर शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !