Lakhimpur Kheri : दीक्षांत परेड में 97 रिक्रूट आरक्षी पास आउट हुए

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 97 रिक्रूट आरक्षियों का छह माह का प्रशिक्षण पूरा होने पर शुक्रवार को दीक्षांत परेड कराई गई। एसपी विजय ढुल ने परेड का निरीक्षण किया और मान प्रणाम लिया। इसके बाद इंडोर व आउटडोर परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का छह माह का प्रशिक्षण पूरा होने पर दीक्षांत परेड समारोह किया गया, जिसमें 97 रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी विजय ढुल ने पॉसिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और रिक्रूट आरक्षियों द्वारा मान प्रणाम लिया।


खराब मौसम के बावजूद रिक्रूट आरक्षी उत्साह से लबरेज नजर आए। इनडोर व आउटडोर परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अन्त: विषयों में रिक्रूट आरक्षी अभय विश्नोई, बाह्य विषयों में रिक्रूट आरक्षी हिमांशु कुमार, साक्षात्कार में रिक्रूट आरक्षी भुवनेश कुमार ने सार्वधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिक्रूट आरक्षी अभय विश्नोई द्वारा संपूर्ण योग में सर्वधिक अंक लाकर सर्वांग/सर्वोत्तम का पुरस्कार प्राप्त किया गया।
एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और सभी को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन व समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस की छवि उज्जवल बनाए रखने में अपना श्रेष्ठ योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !