लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी कम रही, जहां एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हुई है, वहीं 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 525 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 17 पॉजिटिव व 508 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से आठ पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
ब्लॉक लखीमपुर में 10, निघासन में एक, फूलबेहड़ में एक, पलिया में चार, बांकेगंज में एक, धौरहरा में एक, ईसानगर में एक, मोहम्मदी में एक, बेहजम में एक, रमियाबेहड़ में दो, कुंभी में एक, मितौली में एक संक्रमित मिला है।
फैक्ट...
22822 अब तक मिले कुल मरीज
22077 ठीक हुए मरीज
513 सक्रिय मरीजों की संख्या
232 अब तक हुई मृत्यु
590615 अब तक हुई कुल जांच
Lakhimpur Kheri : एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत, 25 नए संक्रमित मिले
May 27, 2021