लखीमपुर खीरी। बुधवार को सात कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि 296 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 655 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 216 पॉजिटिव व 439 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 80 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
ब्लॉक लखीमपुर में 115, ब्लॉक नकहा में एक, ब्लॉक फूलबेहड़ में दो, ब्लॉक धौरहरा में छह, ब्लॉक ईसानगर में 10, ब्लॉक निघासन में 10, ब्लॉक रमियाबेहड़ में 10, ब्लॉक बांकेगंज में तीन, ब्लॉक मितौली में दो, ब्लॉक कुंभी में 27, ब्लॉक पलिया में 58, ब्लॉक बिजुआ में तीन, ब्लॉक बेहजम में चार, ब्लॉक मोहम्मदी में पांच, ब्लॉक पसगवां में 40 संक्रमित मिले हैं।
अब तक मिले कुल केस 22034
ठीक हुए मरीज 18876
वर्तमान में सक्रिय मरीज 2970
अब तक हुई मृत्यु 188