Lakhimpur Kheri : महामारी में बढ़ी महंगाई : खाली होने लगी आम आदमी की थाली

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये हर दिन लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना कर्फ्यू से लोगों का काम धंधा चौपट हो गया है। बढ़ती महंगाई ने भी लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा दिया है। कर्फ्यू के दौरान आटा, दाल, तेल में के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने कर्फ्यू लगाया है। इसका असर बाजार पर पड़ने लगा है। खाद्य सामग्री से लेकर सरसों तेल, रिफाइंड आदि के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। थोक से लेकर फुटकर दुकानदारों ने जरूरी सामानों के दाम बढ़ा दिए हैं। बाजार से मोहल्ले की दुकानों की पर हर सामन दो से पांच रुपये तक महंगा बेचा जा रहा है। खाद्य सामग्री पर बढ़ी महंगाई से घर का बजट गड़बड़ाने लगा है। महंगाई की मार से सबसे ज्यादा मध्यम एवं गरीब तबके के लोग प्रभावित हैं, क्योंकि कोरोना कर्फ्यू के कारण एक तरफ जहां काम धंधा प्रभावित है तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के सामने रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।

खाद्यान्न- मूल्य
रिफाइंड-165
सरसों का तेल- 170
वनस्पति घी- 150
आटा -25
चना दाल- 80
अरहर दाल- 110
मैदा-28
चीनी-39
सब्जी की जगह चटनी रोटी खा रहे हैं
इमली चौराहा निवासी कल्लू बताते हैं कि कर्फ्यू से पहले कचहरी के सामने पानी के पाउच बेचते थे। दिन भर में दो से तीन सौ रुपये की कमाई हो जाती थी। मगर, कर्फ्यू के कारण खरबूजा और तरबूज बेच रहे हैं। दोपहर तक करीब दो सौ का माल बेचकर 30 रुपये की कमाई हुई है। शाम तक सौ रुपये होना मुश्किल है। पांच लोगों का परिवार है। महंगाई के कारण सब्जी की जगह चटनी रोटी खा रहे हैं।
सब्जी में रसा बढ़ाकर खाते हैं रोटी
शहर में 20 किलोमीटर दूर गांव डिंगरा से रिक्शा चलाने के लिए आने वाले राम सिंह का कहना है कि कर्फ्यू से पहले तीन सौ रुपये तक का काम हो जाता था। मगर, अब बमुश्किल 150 रुपये ही मिल पाते हैं। 50 रुपये किराया निकल जाता है। घर में पांच लोग है। महंगाई के चलते घर का खर्च चलाना मुश्किल है। दोपहर का खाना लाना बंद कर दिया। समाजसेवी देते हैं तो खा लेता हूं। सब्जी में रसा बढ़ाकर रोटी खा रहे हैं।
महिलाएं बोलीं, गड़बड़ाने
लगा है रसोई का बजट
पंजाबी कॉलोनी निवासी मनप्रीत कौर बताती हैं कि पिछले कुछ दिनों से बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। सरसों का तेल से लेकर दाल की कीमत आसमान पर हैं। बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। इससे थाली सूनी होने लगी है।

नौरंगाबाद निवासी सबिता गुप्ता का कहना है कि महंगाई ने तो रिकार्ड ही तोड़ दिया। बाजार में हर चीज महंगी है। खाद्य सामग्री के रेट काफी बढ़ गए हैं। बढ़ी कीमतों के कारण थाली की रौनक कम होने लगी है। सरकार को इस पर अंकुुश लगाना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !