Lakhimpur Kheri : मेडिकल की थोक व फुटकर दुकानों पर प्रशासन ने मारा छापा, हड़कंप

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। मेडिकल स्टोर पर दवाओं और पल्स ऑक्सीमीटर आदि उपकरणों की कालाबाजारी किए जाने की शिकायतों पर बुधवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व तीन सदस्यीय दल ने जिला अस्पताल रोड व थरवरनगंज स्थित मेडिकल की थोक व फुटकर दुकानों पर छापा मारा। इससे व्यापारियों में दहशत फैल गई।बाजारों में पल्स ऑक्सीमीटर सहित जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर उसका विक्रय सुनिश्चित कराने के लिए तीन सदस्यीय प्रशासनिक टीम ने कई दुकानों पर छापामारी की। तीन सदस्यीय सचल दल ने मेडिकल की थोक-फुटकर दुकानों पर उनका क्रय विक्रय रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। निर्देश दिया कि पल्स ऑक्सीमीटर सहित कोविड के इलाज संबंधित जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता बनी रहे। कालाबाजारी एवं ओवररेटिंग पाए जाने पर संबंधित मेडिकल एजेंसी एवं स्टोर का लाइसेंस निरस्त करते हुए अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया कि जिला मुख्यालय समेत तहसील मुख्यालयों पर भी मेडिकल की थोक एवं फुटकर दुकानों पर छापामारी कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई दवा विक्रेता जीवन रक्षक दवाओं एवं पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करता है, तो उनके मोबाइल नंबर 8009144740 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। दल में एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा शामिल रहे। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !