Lakhimpur Kheri :कोरोना के खात्मे के लिए 3500 घरों में हुआ महायज्ञ

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से किया गया आयोजन
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बुधवार को कोरोना संक्रमण के खात्मे की प्रार्थना और पर्यावरण शुद्धि के लिए 3500 घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुतियां डालकर गायत्री परिजनों ने सर्व मंगल की प्रार्थना की।
युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व स्तरीय गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत जिले में सुबह आठ बजे जूम एप, यूट्यूब व फेसबुक के माध्यम से यज्ञ का लाइव संचालन किया गया। शांतिकुंज से वरिष्ठ प्रतिनिधि श्याम बिहारी दुबे, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के गोपाल कृष्ण शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि यज्ञ का मुख्य उद्देश्य दया, करुणा परोपकार व विश्वबंधुत्व की प्रेरणा देना है। जिले के 3500 घरों में एक साथ एक समय पर यज्ञ संपन्न हुआ। लोगों ने घरों में यज्ञ कर वातावरण परिशोधन के इस महा अनुष्ठान में आहुतियां दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !